जब भी कोई व्यक्ति सर्च करता है 'Best shop near me' या 'Web Development in Morena', तो गूगल सबसे ऊपर 3 लोकल मैप लिस्टिंग्स (3-Pack) दिखाता है। इनमें आना बिज़नेस को 10 गुना बढ़ा सकता है।

1. NAP consistency (नाम, पता और फोन नंबर)

आपकी वेबसाइट और गूगल मैप्स पर बिज़नेस का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर 100% एक जैसा होना चाहिए।

2. कीवर्ड्स वाले 5-स्टार रिव्यूज़ लें

सिर्फ 'Nice' या 'Good' रिव्यू की जगह ग्राहकों से ऐसे रिव्यू लिखवाएं जिनमें आपकी सर्विस और शहर का नाम हो, जैसे: 'Best website designer in Gwalior, fast service by Webstar'।

3. हफ़्ते में 2 पोस्ट्स और नई फोटोज़ डालें

गूगल मैप्स पर रोज़ाना या हफ़्ते में 2 बार अपने काम की ताज़ा फोटोज़ और ऑफर्स पोस्ट करने से गूगल आपकी प्रोफाइल को एक्टिव मानकर ऊपर रैंक करता है।